#उत्तराखंड लेख
#उत्तराखंड के अंतर्गत प्रकाशित लेखों और विश्लेषणों का संग्रह।
मां नंदा की बड़ी जात यात्रा 2026 शुरू, तीनों डोलियां कैलाश रवाना | 30 सितंबर को होमकुंड में समापन
मां नंदा की बड़ी जात यात्रा 2026 का शुभारंभ सिद्धपीठ कुरुड़ से हो गया। तीनों डोलियां कैलाश के लिए रवाना हुईं। 280 किमी लंबी यात्रा का समापन 30 सितंबर को होमकुंड में होगा।
चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड की ओर, 50 लाख पार श्रद्धालु; 15 सितंबर से दूसरा चरण
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार हो चुकी है और सरकार को इस वर्ष 60 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा, लेकिन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यातायात और यात्रा संचालन बड़ी चुनौती बन सकता है।
बदरीनाथ तप्त कुंड में 108 डुबकी के दौरान दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत
बदरीनाथ धाम के तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाने के दौरान राजस्थान से आईं दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
केदारनाथ पैदल मार्ग बंद: चीरबासा में मलबा आने से यात्रा रुकी
रुद्रप्रयाग के चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद हो गया। गौरीकुंड से यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है।
हल्द्वानी से मिशन-2027 का शंखनाद, नितिन नवीन ने भरा जोश
हल्द्वानी में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन-2027 का आगाज हुआ। नितिन नवीन, धामी समेत नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी का मंत्र दिया।
धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, इंटर्न डॉक्टरों और खिलाड़ियों को बड़ी राहत
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी। एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित और अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी।
नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए निर्देश
मां नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने चेपड़ो में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा के निर्देश दिए। थराली क्षेत्र के यात्रा मार्ग को एक जोन और चार सेक्टरों में बांटकर एसडीआरएफ व पर्वतारोही पुलिस दल की तैनाती की गई है।
UKSSSC परीक्षा धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD चंदन सिंह जीना के घर छापा मारा।
UKSSSC परीक्षा धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD चंदन सिंह जीना के घर छापा मारा। कार्रवाई में 32 लाख रुपये नकद, 200 ग्राम से अधिक सोना और 12 लग्जरी घड़ियां जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
नंदा देवी यात्रा की खास पहचान है चौसिंग्या खाडू, जानिए क्यों होता है इतना महत्वपूर्ण
उत्तराखंड में मां नंदा देवी की यात्रा से चौसिंग्या खाडू की परंपरा गहराई से जुड़ी है। चार सींग वाला यह विशेष मेढ़ा नंदा देवी की कैलाश यात्रा और विदाई का प्रमुख धार्मिक प्रतीक माना जाता है।
होमकुंड में नंदा बड़ी जात की मुख्य पूजा संपन्न, चौसिंगया खाड़ुओं की कैलाश विदाई
चमोली के पवित्र होमकुंड में नंदा देवी बड़ी जात यात्रा की मुख्य पूजा और धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। विशेष पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं को कैलाश के लिए विदा किया गया। करीब 280 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के बाद अब देव डोलियां वापसी के पड़ावों पर हैं। 23 सितंबर को सिद्धपीठ कुरूड़ में यज्ञ-अनुष्ठान के साथ यात्रा का विधिवत समापन होगा।
बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजा नोटिस
चमोली। बद्रीनाथ धाम में बिना पूर्व अनुमति आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शांतनु को नोटिस जारी कर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
लोक संस्कृति के मंच से भुगतान की गुहार: पांडवाज ने CM धामी से मांगा 18 लाख रुपये का लंबित मेहनताना
उत्तराखंड के लोक बैंड पांडवाज ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़े करीब 18 लाख रुपये के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। बैंड का दावा है कि थीम सॉन्ग और लाइव कार्यक्रमों के लिए लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है। अब पांडवाज ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से उनका मेहनताना जल्द जारी करने की अपील की है।
उत्तराखंड: भालू के हमले में 52 वर्षीय महिला की मौत, रामनगर अस्पताल में तोड़ा दम
पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा में भालू के हमले में गंभीर घायल 52 वर्षीय मंजू देवी की रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
“रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी: याद आया उत्तराखंड आंदोलन का वो दर्दनाक अध्याय”
1 और 2 अक्टूबर 1994 की रात रामपुर तिराहा की घटना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सबसे दर्दनाक अध्यायों में शामिल है। अलग राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई में कई आंदोलनकारी मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। यह घटना आज भी उन हजारों आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाती है, जिनके आंदोलन के बाद 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
CM धामी की बनबसा-टनकपुर के लिए 4 बड़ी घोषणाएं, पट्टे की जमीन से पक्के मकानों तक राहत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए 4 बड़ी घोषणाएं कीं। पट्टे की भूमि के विनियमितीकरण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, इंजीनियरिंग कॉलेज के विस्तार और पक्के आवास की घोषणा हुई।
WAPL 2026: उत्तराखंड महिला क्रिकेट के पहले बड़े टूर्नामेंट का शानदार आगाज, पहले दिन गंगा-मंदाकिनी-सरस्वती की जीत
WAPL 2026 का देहरादून में शानदार आगाज हुआ। उत्तराखंड महिला क्रिकेट के इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन गंगा फाइटर्स, मंदाकिनी मावेरिक्स और सरस्वती स्ट्राइकर्स ने जीत दर्ज की।
उत्तराखंड में देर रात भूकंप के तेज झटके, चमोली रहा केंद्र; घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चमोली को भूकंप का केंद्र बताया गया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में झटके महसूस हुए।
देहरादून में बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पत्नी के कजिन से मारपीट का आरोप
बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को देहरादून में पत्नी के कजिन से कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अनुराग समेत चार लोगों को पकड़ा है।